हमीरपुर: आसमान से बरस रही आग, सुमेरपुर कस्बे में अब तक नहीं खुला प्याऊ
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन कस्बे में नगर पंचायत ने अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ (पौशाला) की व्यवस्था नहीं की है, जिससे लोगों में नाराजगी है। कस्बे में रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग आवश्यक कार्यों के लिए आते हैं। बस स्टैंड, मुख्य बाजार और प्रमुख चौराहों पर पीने के पानी क