मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधेपुरा जिले में मद्य निषेध विभाग की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। घैलाढ़ थाना क्षेत्र के परसाही वार्ड-15 में छापेमारी कर टीम ने 2 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ रौशन कुमार को गिरफ्तार किया।