नवादा पुलिस का एक्शन5 आरोपी गिरफ्तार मोबाइल बाइक व सोने का लॉकेट बरामद
Nawada, Nawada | Jun 10, 2026 नवादा: जिले में छिनतई की घटना का खुलासा करते हुए नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके पास से लूटे गए मोबाइल, बाइक और सोने का लॉकेट भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अधिवेश कुमार उर्फ बंटी, राहुल कुमार, अनूप कुमार, रवि कुमार एवं नीतीश कुमार शामिल हैं। सभी अभियुक्त गया जिला के वजीरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों कारिसोवा और खजूरी के निवासी बताए गए हैं।