Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image

सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान के तहत वार्ड 7 व 22 में जगाई स्वच्छता की अलख कूड़े के सही निपटान से भागेगी बीमारी, अपनाए 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली नगर निगम ने घर-घर जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाई 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली यमुनानगर। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" के तहत वार्ड 7 व 22 में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित इस अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी की टीम ने वार्ड 7 के सेक्टर 17, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड 22 की संजय विहार कॉलोनी, गोविंदपुरी व अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों को स्रोत स्तर पर ही कचरा अलग करने की 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली के बारे में विस्तार से जागरूक किया। अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार ने वार्ड वासियों को चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन के महत्व और उनके सही उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन में गीला अर्थात जैविक कचरा जैसे फल एवं सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन, चाय पत्ती, फूल-पत्तियां, अंडे के छिलके आदि डाले। नीले रंग के डस्टबिन में सूखा अर्थात पुनर्चक्रण योग्य कचरा जैसे कागज, गत्ता, प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक पैकेजिंग, धातु के डिब्बे, कांच की बोतलें आदि डाले। लाल रंग के डस्टबिन को सेनेटरी अपशिष्ट जैसे सेनेटरी पैड, डायपर, बैंडेज, कॉटन, इस्तेमाल किए गए मास्क एवं दस्ताने आदि के लिए प्रयोग करें। इसी तरह काले रंग के डस्टबिन में विशेष घरेलू हानिकारक अपशिष्ट जैसे बैटरियां, कांच व एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, पेंट के डिब्बे, कीटनाशक के कंटेनर, एक्सपायर दवाइयां, नेल पॉलिश, थर्मामीटर एवं ई-वेस्ट की छोटी वस्तुएं आदि डाले। कचरे के वैज्ञानिक व उपयोगी प्रबंधन पर जोर देते हुए निगम की टीम ने वार्ड वासियों को अपने ही घरों में गीले कचरे से 'होम कम्पोस्टिंग' के माध्यम से जैविक खाद तैयार करने की विधि समझाई। विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रक्रिया से जहां एक ओर डंपिंग साइट पर जाने वाले कचरे की मात्रा कम होगी, वहीं दूसरी ओर पौधों के लिए घर पर ही बेहतरीन जैविक खाद मिल सकेगी। मेयर सुमन बहमनी ने सभी नागरिकों से शहर को साफ-सुथरा रखने, कचरे का सही निस्तारण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया, ताकि नगर निगम के स्वच्छ और सुंदर शहर के लक्ष्य को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके। फोटो कैप्शन - वार्डवासियों को अलग अलग कचरा करने के बारे में समझाती निगम की टीम।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 13, 2026

MORE NEWS

आम आदमी पार्टी के नेता सुखदेव चौधरी (हल्का डेराबस्सी, जिला मोहाली) ने राष्ट्रीय कदम न्यूज़ को दिए विशेष इंटरव्यू के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और लोगों का विश्वास जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी।

आपकी क्या राय है? क्या पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक और मौका मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#Punjab #AamAadmiParty #BhagwantMann #SukhdevChaudhary #DeraBassi Mohali PunjabPolitics Interview RanglaPunjab

आम आदमी पार्टी के नेता सुखदेव चौधरी (हल्का डेराबस्सी, जिला मोहाली) ने राष्ट्रीय कदम न्यूज़ को दिए विशेष इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और लोगों का विश्वास जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी। आपकी क्या राय है? क्या पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक और मौका मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Punjab #AamAadmiParty #BhagwantMann #SukhdevChaudhary #DeraBassi Mohali PunjabPolitics Interview RanglaPunjab

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 13, 2026

डेराबस्सी विधानसभा में पांच चेहरे, चार राजनीतिक पार्टियां... क्या सुखदेव चौधरी भी चुनाव लड़ेंगे?

डेराबस्सी विधानसभा सीट पर चुनावी चर्चाएं तेज़ हैं। अलग-अलग राजनीतिक दलों के संभावित चेहरों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेता सुखदेव चौधरी से खास इंटरव्यू में बड़ा सवाल पूछा गया—क्या वह भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे?

इंटरव्यू के दौरान सुखदेव चौधरी ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देती है, तो वह चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व का होगा और उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना तथा जनता की सेवा करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी दोबारा सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।

📺 आखिर डेराबस्सी की सियासत में कौन होंगे पांच चेहरे? सुखदेव चौधरी ने क्या कहा? पूरी बातचीत जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।

#D

डेराबस्सी विधानसभा में पांच चेहरे, चार राजनीतिक पार्टियां... क्या सुखदेव चौधरी भी चुनाव लड़ेंगे? डेराबस्सी विधानसभा सीट पर चुनावी चर्चाएं तेज़ हैं। अलग-अलग राजनीतिक दलों के संभावित चेहरों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेता सुखदेव चौधरी से खास इंटरव्यू में बड़ा सवाल पूछा गया—क्या वह भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इंटरव्यू के दौरान सुखदेव चौधरी ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देती है, तो वह चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व का होगा और उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना तथा जनता की सेवा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी दोबारा सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। 📺 आखिर डेराबस्सी की सियासत में कौन होंगे पांच चेहरे? सुखदेव चौधरी ने क्या कहा? पूरी बातचीत जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। #D

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 13, 2026

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से हुई करोड़ों की डकैती!

#viralreels 

#trendingvideo

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से हुई करोड़ों की डकैती! #viralreels #trendingvideo

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 13, 2026

सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान के तहत वार्ड 7 व 22 में जगाई स्वच्छता की अलख कूड़े के सही निपटान से भागेगी बीमारी, अपनाए 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली नगर निगम ने घर-घर जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को सिखाई 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली यमुनानगर। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" के तहत वार्ड 7 व 22 में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित इस अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी की टीम ने वार्ड 7 के सेक्टर 17, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड 22 की संजय विहार कॉलोनी, गोविंदपुरी व अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों को स्रोत स्तर पर ही कचरा अलग करने की 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली के बारे में विस्तार से जागरूक किया। अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार ने वार्ड वासियों को चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन के महत्व और उनके सही उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन में गीला अर्थात जैविक कचरा जैसे फल एवं सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन, चाय पत्ती, फूल-पत्तियां, अंडे के छिलके आदि डाले। नीले रंग के डस्टबिन में सूखा अर्थात पुनर्चक्रण योग्य कचरा जैसे कागज, गत्ता, प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक पैकेजिंग, धातु के डिब्बे, कांच की बोतलें आदि डाले। लाल रंग के डस्टबिन को सेनेटरी अपशिष्ट जैसे सेनेटरी पैड, डायपर, बैंडेज, कॉटन, इस्तेमाल किए गए मास्क एवं दस्ताने आदि के लिए प्रयोग करें। इसी तरह काले रंग के डस्टबिन में विशेष घरेलू हानिकारक अपशिष्ट जैसे बैटरियां, कांच व एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, पेंट के डिब्बे, कीटनाशक के कंटेनर, एक्सपायर दवाइयां, नेल पॉलिश, थर्मामीटर एवं ई-वेस्ट की छोटी वस्तुएं आदि डाले। कचरे के वैज्ञानिक व उपयोगी प्रबंधन पर जोर देते हुए निगम की टीम ने वार्ड वासियों को अपने ही घरों में गीले कचरे से 'होम कम्पोस्टिंग' के माध्यम से जैविक खाद तैयार करने की विधि समझाई। विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रक्रिया से जहां एक ओर डंपिंग साइट पर जाने वाले कचरे की मात्रा कम होगी, वहीं दूसरी ओर पौधों के लिए घर पर ही बेहतरीन जैविक खाद मिल सकेगी। मेयर सुमन बहमनी ने सभी नागरिकों से शहर को साफ-सुथरा रखने, कचरे का सही निस्तारण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया, ताकि नगर निगम के स्वच्छ और सुंदर शहर के लक्ष्य को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके। फोटो कैप्शन - वार्डवासियों को अलग अलग कचरा करने के बारे में समझाती निगम की टीम। - Jagadhri News