शाहपुर: शाहपुर में दिव्यंगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया
शाहपुर प्रखंड कार्यालय के 20 सूत्री भवन परिसर में आज बुधवार को समाज कल्याण विभाग के तहत जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से दिव्यांगता प्रमाणीकरण और यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। लाभुकों का पहले पंजीकरण किया गया, फिर चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की। जांच के बाद यूडीआईडी कार्ड बन