हाथरस: मुरसान क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह में तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, आग का वीडियो हुआ वायरल
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह में तेज धमाके के साथ कल दिन मंगलवार शाम 5:00 बजे के करीब अचानक से ट्रांसफार्मर फट गया और उसमें भीषण आग लग गई! जिसका वीडियो आज दिन बुधवार को काफी तेजी से वायरल हो रहा है! इस घटना में कई लोग बाल बाल बच गए हैं ! और काफी लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया विद्युत विभाग के द्वारा सूचना पर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई!