जशपुर: नए शिक्षा सत्र से पहले कलेक्टर ने छात्रावासों में पुलिस सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था को अनिवार्य किया
नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास ने आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से शनिवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने सभी छात्रावासों एवं