गोपालगंज शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों की जांच की गई और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।