सांगानेर: जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर बाग की ढाणी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की हुई आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत
जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर बाग की ढाणी बस स्टैंड के पास कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं इस हादसे में बाइक सवार घायल युवक हो गया। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार कार जयपुर से फागी की तरफ जा रही थी। बाइक सवार फागी से रेनवाल मांजी की ओर जा रहा था। बाग की ढाणी बस स्टैंड के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई।