साहिबगंज: शहर में कुमारी कन्या व महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाला, गौरी शंकर धाम में आज शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी
साहिबगंज स्टेडियम रोड राजेंद्र नगर स्थित गौरी शंकर धाम में आज शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिसको लेकर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल हुई कुमारी कन्या व महिलाओं ने गौरीशंकर धाम से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला। गंगा नदी पहुंचकर गंगा नदी से जल भरकर क्षेत्र का भ्रमण किया।