कायमगंज: कायमगंज तहसील समाधान दिवस पर एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, 171 में से 9 का मौके पर निस्तारण
कायमगंज तहसील समाधान दिवस पर एसडीएम अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 171 फरियादी शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। जिनमें 9 फरियादियों का मौके पर ही निस्तारण का दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपकर समयब्रद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए हैं।