गुना नगर: कुसमोदा: पान मसाला गोदाम में बड़ी चोरी का खुलासा, कैंट पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹25 लाख का माल बरामद किया
गुना कैंट थाना के कुसमोदा में पान मसाला गोदाम में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने 26 अप्रैल को खुलासा किया। थाना प्रभारी ने बताया, फरियादी अनुराग जैन ने 17 18 अप्रैल रात पान मसाला गुटखा की करीब ₹8 लाख की 27 बोरी चोरी की 22 अप्रैल को रिपोर्ट की। पुलिस ने बीते रोज 5 आरोपियों को गिरफ्तार करीब ₹5 लाख का माल, एक कार और लोडिंग वाहन सहित ₹25 लाख का मशरूका जप्त किया है।