बिशुनपुरा: रास्ता विवाद में दो पक्षों की भिड़ंत, महिलाओं समेत सात लोग घायल
रमना थाना क्षेत्र के मड़वनियां गांव में सोमवार को रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दो महिलाओं समेत दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में एक पक्ष के संजय यादव, नागेंद्र यादव एवं सूर्यमानी देवी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से संगीता देवी, रामाशीष यादव, संतोष यादव एवं नंदल