खलीलाबाद: नहैला गांव के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को पिकअप ने रौंदा, मौत का CCTV वीडियो हुआ वायरल
धनघटा थाना क्षेत्र के नहैला गांव के पास शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 वर्षीय रामजी यादव की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। वह अजाव गांव के निवासी थे। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने पिकअप को पकड़कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी