कानपुर: कानपुर के रामादेवी बड़ा चौराहा और कल्याणपुर में शिविर लगाकर दिव्यांगों के लिए सिटी बस के पास बनेंगे
कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड दिव्यांगों के लिए निशुल्क यात्रा पास जारी करेगी इसके लिए रामादेवी बड़ा चौराहा और कल्याणपुर में शिविर लगाए जाएंगे।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे मामले को लेकर जानकारी दी।