उदवंत नगर: तेतरिया-रघुपुर गांव में दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, लाठी-डंडे और दांत काटकर हमला करने का गंभीर आरोप
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया और रघुपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे तथा दांत से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में काउंटर केस दर्ज कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने त्वरित