शाहगंज: सरायख्वाजा पुलिस की कार्रवाई में वारंटी अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
जौनपुर के थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त को गुरुवार की शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।