#दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है” लिखने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में हिंदू रक्षा दल की कार्यकर्ता सुलेखा और शारदा के साथ उनके साथी जितेंद्र राघव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीनों ने नेशनल हाईवे पर धर्म विशेष को निशाना बनाते हुए यह वाक्य लिखा था और बाद में कैमरे के सामने अपने इस कृत्य को जायज ठहराने की कोशिश भी की थी।