भिंड नगर: पीएच कॉलोनी के घर में निकला जहरीला सांप,लोग आए दहशत में सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ा
भिण्ड। शहर के वाटर वर्क्स स्थित पीएच कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक घर के अंदर सांप निकल आने से हड़कंप मच गया। अचानक सांप दिखाई देने पर घर में मौजूद लोग दहशत में आ गए और घबराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।घटना की जानकारी मिलते ही सर्प मित्र जग्गू परिहार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घर के भीतर छिपे सांप की तलाश शुरू की।