शाहपुरा: उमेद सागर पर फायरिंग में एक युवक को लगी गोली, भीलवाड़ा जिला अस्पताल किया गया रेफर, पुलिस जांच में जुटी
शाहपुरा। सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान महेंद्र पिता महावीर कहार, निवासी गाडरी खेड़ा, शाहपुरा के रूप में हुई है। घायल को तुरंत राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।