गोविंदगढ़: 16 साल बाद दबोचे गए 5 स्थाई वारंटी, यूपी में छिपकर काट रहे थे फरारी, गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने गौ-तस्करी के एक पुराने मामले में 16 वर्षों से फरार चल रहे पांच स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दबिश देकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।