बसंतपुर: बसंतपुर आदर्श मध्य विद्यालय में सांसद ने शेड व चबूतरा के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
बसंतपुर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय बसंतपुर के प्रांगण में शेड व चबूतरा के निर्माण कार्य का सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। शिलान्यास के बाद सांसद ने सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।