मंडला: माहिष्मती घाट पर विश्व होम्योपैथी दिवस पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 226 लोगों को मिला लाभ
Mandla, Mandla | Apr 10, 2026 विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में आयुष विभाग मंडला द्वारा माहिष्मती घाट में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री अहाके के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में आमजन के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन एवं वजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं।