आरा: अन्यंत्रित ट्रक के टक्कर से सब्जी विक्रेता की हुई मौत,रेपुरा शिव मंदिर के समीप हुई घटना
Arrah, Bhojpur | May 22, 2024 अन्यंत्रित ट्रक के टक्कर से साइकिल सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा शिव मंदिर के समीप हुई है। मृतक अहपुरा गांव निवासी राजबली साव थे। जो हर दिन की तरह आज भी सब्जी बेचने के लिए खेत मे सब्जी खरीदने जा रहे थे तब ही अन्यंत्रित ट्रक टक्कर मार मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर ही सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।