आरा: उदवंतनगर के असनी पुल के समीप जमीनी विवाद को लेकर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक मैकेनिक को गोली मारकर जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 22, 2024 भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी पुल के समीप जमीनी विवाद को लेकर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक मैकेनिक को गोली मार दी। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गढ़हा गांव निवासी स्व.कृष्णा सिंह का 25 वर्षीय पुत्र मुनन कुमार है। वह पेशे से बाइक मैकेनिक है।