आरा: मझुआ बांध पर भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी
Arrah, Bhojpur | May 21, 2024 मझुआ बांध पर भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सदर अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के संबंध में बताया गया की मूल रूप से कुदरिया गांव के रहने वाले प्रिंस सिंह किसी काम से मझुआ की तरफ जा रहे थे। तभी हथियारबंद बदमाशों के द्वारा गोली मार दी गई जिससे घटनास्थल पर ही भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई।