आरा: छोटकी सासाराम गांव में अचानक तबियत बिगड़ने के कारण पश्चिम बंगाल पुलिस के एक जवान की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | May 21, 2024 भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव में अचानक तबियत बिगड़ने के कारण पश्चिम बंगाल पुलिस के एक जवान की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार मृतक जवान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव निवासी स्व.बृज बिहारी सिंह के 49 वर्षीय पुत्र संजय कुमार सिंह है।