आरा: गढ़हा गांव के समीप हथियारबंद बदमाशों ने बाइक मिस्त्री को गोली मारकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 21, 2024 गढ़हा के समीप हथियारबंद बदमाशो ने बाइक मिस्त्री को गोली मारकर किया जख्मी। घटना को जमीन के विवाद में अंजाम दिया है। जख्मी युवक गड़हा गांव निवासी स्व कृष्ण कुमार का पुत्र मूनन कुमार है। गोली लगने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया। लेकिन परिजन निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए है। पुलिस पहुंच जांच में जुट गई है।