परसिया: एसडीएम ने व्यापारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश, 4 दिनों में सड़क से अतिक्रमण हटाएं
परासिया एसडीएम शुभम यादव ने बुधवार को चार बजे जनपद पंचायत परासिया के सभाकक्ष में व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में परासिया की सडकों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम ने सडक के केंद्र से दोनों ओर तीस फुट तक अतिक्रमण हटाने और नाली क्लियर करने के निर्देश दिए। इसके लिए चार दिनों का समय दिया गया है।