देवरी: चतरो के लकड़गढ़ा स्थित बाबा दुखेश्वरनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, भक्तिमय माहौल छाया
Deori, Giridih | Aug 17, 2026 सावन के तीसरे सोमवारी पर देवरी प्रखंड के चतरो के बाबा दुखेश्वरनाथ मंदिर लकड़गढ़ा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवार को जहां पूजा अर्चना किया वही सुबह से ही शिव भक्त बाबा का जयकारा लगाते हुए संकल्प कर जल लेकर बाबा को जल अर्पित करते नजर आए । यहां भक्तों की लंबी कतार नजर आई जिसमें महिला पुरुष शामिल रहे सभी ने भगवान से सुख समृद्धि की कामना की