बुधवार 3 बजे राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरही में बुधवार को 45 वर्षी महिला का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि मृतिका शगुन बाई पति प्रीतम सिंह की मृत्यु की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।