डंडई: बारिश ने छीना गरीब का आशियाना, पक्के आवास की आस
Dandai, Garhwa | Sep 27, 2026 डंडई। प्रखंड के सोनेहरा पंचायत में लगातार हुई झमाझम बारिश के कारण श्री राम भुइंया का खपरैल मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से गरीब परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। रविवार को परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन-यापन करते हैं। ऐसे में आशियाना गिर जाने से परिवार काफी चिंतित है। परिजनों ने संबंधित