मिर्ज़ापुर: रतनगंज में फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लगने का वीडियो आया सामने, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
कटरा कोतवाली क्षेत्र के रतनगंज मोहल्ले में भीषण आग लगने का वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। कई गाड़ियों के साथ अग्निशमन के अधिकारी मौके में पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग़ की घटना में लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है।