मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना प्रभारी ने दीपावली के शुभ अवसर पर मुसहर बस्ती के गरीब बच्चों को मिठाई वितरण कर मनाई दिवाली
सोमवार की शाम लगभग 4:00 बजे थाना प्रभारी विंध्याचल वेद प्रकाश पांडे दीपावली के अवसर पर मानवता की मिसाल पेश करते हुए गरीब मुसहर बस्ती में जाकर मिठाइयों का वितरण किया इस पुनीत कार्य में उनके साथ धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने बच्चों बुजुर्गों को मिठाइयां बांटी और त्योहार की शुभकामनाएं दी। वही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ी।