पातेपुर: पातेपुर के तीसीऔता हाइ स्कूल परिसर में पंचायत विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत हुए शामिल।
पातेपुर के तिसिऔता उच्च विद्यालय परिसर में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह वैशाली जिला प्रभारी मंत्री निशांत कुमार के साथ डीएम, एसपी समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे. रविवार की सुबह दस से आयोजित कार्यक्रम में निशांत कुमार ने लोगो को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई.