गोवर्धन: गोवर्धन बस स्टैंड पर बेकाबू रोडवेज बस ने बुजुर्ग महिला को कुचला, यह हादसा CO कार्यालय के निकट हुआ
गोवर्धन बस स्टैंड रविवार को उस समय दहल गया, जब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस ने प्रवेश द्वार पर ही एक बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।मृतका की पहचान अलीगढ़ के टप्पल इलाके की रहने वाली पतरी देवी के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए