पक्की सड़क की मांग को लेकर रामपुर के कुड़ारी धवपोखर में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू
कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के कुड़ारी पंचायत के धवपोखर गांव में पक्की सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है।
ग्रामीण करीब 2 किमी कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग कर रहे हैं। मांग को लेकर दो ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने की बात कही है।
Mohania, Kaimur | Sep 21, 2026