ऊंचाहार: बाबा का पुरवा इटौरा बुजुर्ग गांव स्थित विद्यालय के पास मोबाइल और रुपये छीनने का आरोप, विरोध करने पर पीटा गया
ऊँचाहार क्षेत्र के बाबा का पुरवा इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी रामदेव ने बताया कि, वो अपने साथी गाँव निवासी राजू के साथ जगतपुर से शटरिंग का काम खत्म करके घर लौट रहा था, आरोप है कि गांव स्थित विद्यालय के पास पूरे झाम सिंह निवासी चार लोगों ने मोबाइल फोन व 20 हजार रुपये छीन लिया और विरोध करने पर मारा पीटा।आरोपित मौके से बाइक छोड़कर फरार हुए, पुलिस जांच कर रही है।