हाथरस: चंदपा के गांव कछपुरा में दबंगों ने पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर मारी गोली, जिला अस्पताल में उपचार जारी, पुलिस जुटी
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे के लगभग गांव के ही दबंग किस्म के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी दोनों भाई गोली लगने से घायल हो गए पुलिस द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत नाजुक है और डॉक्टरो द्वारा उनका उपचार जारी है!