बिहार: मॉव लिंचिंग के शिकार हुए दो युवकों के परिवार से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव,25-25 हजार का दिया सहायता राशि
Bihar, Nalanda | Jun 21, 2026 पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव रविवार को मॉव लिंचिंग के शिकार हुए 2 युवकों के परिवार से मिलने पहुचे। इस दौरान पप्पू यादव मृतक के माँ और बहन के पैर पकड़कर कर कहा यही लोग हमारे लिए भगवान है। इस दौरान दोनो परिवार को 25-25 हजार रुपया दिया और बेटी की शादी में मदद की बात कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक स्थानीय विधायक पीड़ित परिवार से मिलने तक नही आये है।