चूरू: एसपी ऑफिस से सुरक्षा मांगने आई युवती को जबरन उठा ले गए लोग, परिसर में मचा हड़कंप
Churu, Churu | May 25, 2026 एसपी ऑफिस के परिवादी कक्ष से सोमवार को एक युवती को कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए। तारानगर निवासी कृष्ण कुमार 19 वर्षीय युवती के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर आया था। तभी कुछ लोग पीछे का गेट तोड़कर घुसे, धक्का-मुक्की कर युवती को गाड़ी में डालकर फरार हो गए।