श्योपुर: स्टेडियम के बाहर नगर पालिका ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण, प्रशासन की टीम ने जेसीबी से हटवाई गुमटियां, हल्का विरोध
श्योपुर। शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के बाहर शनिवार को दोपहर 12 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई है। लंबे समय से परिसर के बाहर लगी अवैध गुमठियों और टपरियों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। इस अभियान के तहत सभी अस्थायी अतिक्रमण हटा दिए गए।