श्योपुर। शहर के पाली रोड़ स्थित पीजी कॉलेज में आज शनिवार को दोपहर 01 बजे एनएसयूआई द्वारा कॉलेज प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए जंगी प्रदर्शन किया गया। इस दोरान एनएसयूआई छात्रो ने कॉलेज केम्पस में जमकर नारेबाजी की तथा सत्ताधारी संगठन को छूट देने एवं एनएसयूआई के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।