धरहरा: आम के पेड़ के नीचे बारिश से बच रहे किसान पर गिरी ठनका, मौके पर मौत,भैंस चराने गए थे गणेश यादव,
धरहरा प्रखंड अंतर्गत लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के जतकुटिया गांव में शनिवार सुबह ठनका गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जतकुटिया निवासी स्वर्गीय बनारसी यादव के 48 वर्षीय पुत्र गणेश यादव के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश यादव रोज की तरह शनिवार