निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में एबीवीपी के स्थापना दिवस को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का इसने मिलन समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में आयोजित स्नेह मिलन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमे गर्व है कि हम ऐसे संगठन से जुड़े हैं।