मांट: पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने मायका पक्ष के लोगों को बुलवाकर पति की पिटाई करवाई
Mat, Mathura | Jun 1, 2026 मांट तहसील के थाना नोहझील के गांव जरेलिया में सोनू कुमार की 30 मई की रात को किसी बात को लेकर पत्नी नेहा से कहासुनी हो गयी,इसके बाद नेहा ने रात में ही मायके फोन कर अपने पिता वीरेंद्र सिंह,मां जशोदा देवी व दो अन्य को बुला लिया,इन्होंने आते ही सोनू के साथ गाली गलौच करते हुए लात घूंसों से पिटाई कर दी,सोनू के सास ससुर व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।