बहेड़ी: किच्छा नदी किनारे बरगवां पुल के पास मिले गौ वंशीय पशु के अवशेष, मौके पर पहुंचे गौ रक्षक दल के पदाधिकारी और पुलिस
बहेड़ी तहसील के अंतर्गत शीशगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर चौकी क्षेत्र में किच्छा नदी किनारे बरगवां पुल के पास आज तीन अप्रैल को दिन में करीब साढ़े दस बजे गौ वंशीय पशु के अवशेष देखे गए अवशेष देखे जाने की सूचना मिलने पर गौ रक्षक दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी गई उधर सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।