जांजगीर: जिले में अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 3 दुकानों में खाद बिक्री पर रोक, 52 विक्रेताओं को नोटिस
जांजगीर-चांपा। जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद समय पर उपलब्ध कराने और उर्वरक वितरण में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के नोडल अधिकारी, उर्वरक निरीक्षक एवं मैदानी अमलों की टीमों द्वारा सहकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।