शिवपुरी नगर: शिवपुरी जिला अस्पताल में 'वार्ड बॉय' की नौकरी के नाम पर ₹50 हजार की ठगी, खुद को विधायक प्रतिनिधि बताने वाले पर आरोप
शिवपुरी शहर के सरकारी अस्पताल में 'वार्ड बॉय' की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। ठगी के शिकार हुए युवक ने जब अपने पैसे वापस मांगे, तो नौकरी लगवाने का झांसा देने वाले रसूखदारों ने उसे आंखें दिखाना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़ित युवक ने आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है