गोपालगंज: सासामुसा के समीप स्थित बजरंग टॉकीज के पास सड़क पार करने के दौरान स्कूली वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के समीप स्थित बजरंग टॉकीज के पास सड़क पार करने के दौरान सोमवार को स्कूली वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।